तहसील मुख्यालय स्थित रजिस्ट्री कार्यालय का दो दिनों से सर्वर ठप है। इससे रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। दूरदाज से आ रहे लोग दिन भर इंतजार के बाद लौट जा रहे हैं।
तहसील में रोजाना पांच से छह रजिस्ट्री होती है। शुक्रवार व शनिवार को लोग रजिस्ट्री के लिए पहुंचे, लेकिन सर्वर ठप मिला। लोगों ने काफी देर तक इंतजार किया। देर शाम तक सर्वर नहीं चला तो वे वापस चले गए। रजिस्ट्री कार्यालय पर पूरा दिन सन्नाटा पसरा रहा। अधिकारी और कर्मचारी भी दूसरे काम निपटाते दिखे।