फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बरात देखने गई महिला की डीजे वाहन से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के धुरकरी गांव में बरात देखने गई महिला की डीजे वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


धुरकरी गांव निवासी चंद्रमा मौर्य की बेटी की शादी के लिए शुक्रवार की रात बरात आई थी। द्वारपूजा की तैयारी चल रही थी। बरात लगने के दौरान बराती डांस कर रहे थे। बरात देखने के लिए गांव निवासी सीतामनि (55) भी आई थी। डीजे वाहन के चालक की लापरवाही से महिला उसकी चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। देवर शिवधनी ने एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी घोरावल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार की सुबह जिला अस्पताल भेज दिया। मामले में सीतामनि के बेटे प्रमोद गोंड की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें