फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज खुलासा: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी प्रोफेसर की हत्या, बोली- नींद की गोली खिलाई, फिर गला रेता

Sun, 14 Nov 2021 11:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले में बीते नौ नवंबर की रात हुए प्रोफेसर हत्यकांड का पुलिस ने रविवार को सनसनीखेज खुलासा किया। इस वारदात को प्रोफेसर की पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में प्रोफेसर की पत्नी और उसका प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के दुद्धी स्थित भाऊराव देवरस पीजी कॉलेज में तैनात संस्कृत के प्रोफेसर (सहायक अध्यापक)  डॉ. जगजीत सिंह की हत्या उनकी पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की थी। हत्या से पहले खाने में नींद की गोलियां मिलाकर दी थीं। रविवार को पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया।

विज्ञापन


चुर्क स्थित पुलिस लाइंस में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि नौ नवंबर की रात दुद्धी के मल्देवा गांव स्थित किराए के मकान में रह रहे डॉ. जगजीत सिंह की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले के खुलासे के लिए एएसपी ऑपरेशन राजीव कुमार सिंह और सीओ दुद्धी रामअशीष यादव की अगुवाई मेें चार टीमें गठित की गई थीं।

टीमों ने अलग-अलग बिंदुओं पर जांच करते हुए साक्ष्य एकत्र किए तो पता चला कि डॉ. जगजीत की हत्या उनकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी से कराई है। पर्याप्त सबूत मिलने पर रविवार को मल्देवा से पत्नी अलका सिंह निवासी भदियापुर फतेहपुर और उसके प्रेमी हेमचंद निवासी जमुई बाजार, थाना मड़िहान, मिर्जापुर को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन

पढ़ेंः सोनभद्र में मिला नर कंकाल: एक माह से लापता था स्नातक का छात्र, मोबाइल और कपड़े से पुलिस ने की शिनाख्त

एसपी ने बताया कि पूछताछ में अलका सिंह ने बताया कि उसके पति ने कई लोगों से नौकरी दिलवाने के नाम पर रुपये लिए थे। नौकरी न दिलवा पाने के कारण काफी कर्ज हो गया था। पति का आधे से ज्यादा वेतन उधार चुकाने में चला जाता था। इस वजह से आर्थिक तंगी उत्पन्न हो गई थी। पिछले कुछ वर्षों से डॉ. जगजीत शराब भी पीने लगे थे।  नशे में वह अक्सर पत्नी की पिटाई करते थे। इससे वह तंग आ गई थी। हेमचंद का घर पर आना-जाना रहता था। उसके साथ मिलकर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन

महिला की आत्महत्या मामले में पति गिरफ्तार

ग्राम पंचायत कचनरवा में महिला की आत्महत्या मामले में पति गिरफ्तार
ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला रोहिनवादामर निवासी अंजू देवी (28) की आत्महत्या के मामले में आरोपी पति पवन पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी पति का चालान कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि अंजू देवी का छठ व्रत के पारण के बाद पति से विवाद हो गया था। इसके बाद अंजू देवी ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी थी। इस मामले में मृतका के पिता रामनारायण पासवान निवासी भवनाथपुर झारखंड की तहरीर पर पुलिस ने पति पवन पासवान के विरुद्ध केस दर्ज किया।

प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि 11 नवंबर को पति-पत्नी में हुए विवाद के बाद पत्नी अंजू देवी ने आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता ने पति पवन पासवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पिता ने दामाद पर आरोप लगाया कि पवन का चारित्रिक व्यवहार ठीक न होने के कारण आए दिन वह अपनी पत्नी से झगड़ा व मारपीट करता रहता था। पति के प्रताड़ना से परेशान होकर अंजू ने आत्महत्या कर ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें