फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ी में अज्ञात शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन रेणुकूट के समीप रविवार की शाम करीब चार बजे झाड़ियों में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पिपरी थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन रेणुकूट के समीप स्थित पुलिया के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव झाड़ियों में पड़ा हुआ है। अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 40 बताई जा रही है। झाड़ी में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर आसपास क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। आसपास के लोगों ने बताया कि वह व्यक्ति अक्सर इधर घूमता हुआ दिखाई देता था। थाना प्रभारी का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर हिंडाल्को के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। 72 घंटे में शव की शिनाख्त न होने पर आगे नियमानुसार दाह संस्कार करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें