फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पिकअप में टकराई कार, बीमा कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक की मौत

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बभनौली में सडक हादसे में मृतक- सत्यप्रकाश गुप्ता। (फाइल फोटो)स्र
विज्ञापन
सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मंगलवार को सुबह हिंदुआरी के पास पिकअप से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार सत्य प्रकाश गुप्ता (53) की मौत हो गई। वह ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। वाराणसी से रॉर्बट्सगंज आते समय हादसा हुआ, जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

वाराणसी के पांडेयपुर क्षेत्र के दौलतपुर रोड निवासी सत्य प्रकाश गुप्ता इंश्योरेंस कंपनी की रॉबर्ट्सगंज शाखा में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर तैनात थे। बताते हैं कि शनिवार को लोक अदालत के बाद वह अपने घर वाराणसी चले गए थे। मंगलवार को वह रॉबर्ट्सगंज लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे तेंदु से हिंदुआरी के बीच बभनौली के पास उनकी कार आगे चल रही पिकअप से टकरा गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सत्य प्रकाश को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही हिंदुआरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और पिकअप को कब्जे में ले लिया। रॉबर्ट्सगंज कोतवाल माधव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फरवरी में होनी थी बेटे की शादी, मचा कोहराम
सोनभद्र। सत्य प्रकाश गुप्ता की वर्ष 2013-14 में ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की रॉबर्ट्सगंज शाखा में तैनाती हुई थी। इसके बाद यहां से उनका तबादला ओबरा शाखा में हो गया था। वहां पदोन्नति होने पर कुछ साल पहले वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के रूप में राॅबर्ट्सगंज में तैनाती मिली थी। उनके दो बेटे कुशाल गुप्ता, आदित्य गुप्ता और एक बेटी है। करीब दो महीने पहले कानपुर से बेटी की शादी की थी।
बड़े बेटे कुशाल की बनारस में पेंट की दुकान है। छोटे बेटे आदित्य की शादी फरवरी में होनी थी, जिसकी तैयारियां चल रही थीं। सड़क हादसे में सत्य प्रकाश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सहकर्मी सत्य प्रकाश के मृदु व्यवहार और कामकाज की चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें