फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पिकअप पलटने से चार मजदूरों की मौत, पांच की हालत गंभीर

विज्ञापन
यूपी-एमपी बाडर पर ट्रैक्टर ट्राली पलपने से घायल।स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
शक्तिनगर। यूपी-एमपी की सीमा पर सोमवार की रात पिकअप पलटने से चार मजदूरों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सिंगरौली जिले में गढ़वा थाना क्षेत्र के झरकटा पहाड़ के पास हुआ। मजदूर मिर्जापुर में धान की कटाई करने के बाद घर लौट रहे थे। मृतकों में तीन मध्य प्रदेश और एक सोनभद्र के जुगैल का रहने वाला था।
विज्ञापन

सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र के बगडेवा और आसपास के गांवों के मजदूर डेढ़ महीने पहले धान की कटाई के लिए मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में गए थे। सोमवार को सभी गांव के किसान अमरेश पटेल की पिकअप से घर लौट रहे थे। चितरंगी तहसील की पुलिस चौकी नौडिहवा क्षेत्र के झरकटा मार्ग पर पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में शीलू (32), अमरपाल बैगा (36), लाल कुमार (35) और सूरज लाल बैगा (31) की मौके पर मौत हो गई।
इनमें तीन लोग मप्र के बगडेवा गांव के रहने वाले थे जबकि सूरज लाल सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र निवासी था। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने घायल ननकू बिंद, अमरेश पटेल, संतोष बैगा, अजय कुमार पटेल समेत पांच लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख बैढ़न ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। नौहडिहवा चौकी प्रभारी मनोज सिंह चौहान ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में घायलों का इलाज चल रहा है। जानकारी मिली है कि पिकअप अजय कुमार पटेल, निवासी अमहा नौगवां, थाना ड्रमंडगंज, जिला मिर्जापुर चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें