कोतवाली क्षेत्र के नेवारी गांव में शनिवार को पुरानी रंजिश और जमीन से संबंधित विवाद को लेकर दो पक्ष में जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्ष से कुल नौ लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस दोनों पक्षों के लोगों के कुल नौ के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
प्रथम पक्ष से नेवारी गांव निवासी रामजीत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार की सुबह अपने खेत पर मौजूद था। इसी समय पुराने विवाद को लेकर बेचू, अभय, पवन, रिंकू और मथुरा वहां आकर गाली देने लगे। विरोध करने पर विपक्षी लाठी-डंडे के साथ मारपीट करने लगे।
मारपीट की इस घटना में उन्हें व उनके बेटे अरविंद व यशवंत, सत्यम पुत्री अर्चना को काफी चोट आई है। इसमें आरोपी बेचू, अभय, पवन, रिंकू और मथुरा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं दूसरे पक्ष से बबली देवी की तहरीर पर रामजीत, सत्यम, विनोद और यशवंत के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मारपीट मामले में दोनों पक्ष के कुल नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है।