फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कलेक्ट्रेट गेट के पास सेल्फी पाॅइंट का होगा सुंदरीकरण, बढ़ेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट रोड के समीप सोनभद्र का सेल्फी प्वाइंट।संवाद
विज्ञापन
शहर को अधिक आकर्षक और व्यवस्थित बनाने की दिशा में नगर पालिका परिषद ने कलेक्ट्रेट गेट के पास स्थित सेल्फी प्वाइंट के सुंदरीकरण की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने स्थल का निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सेल्फी पाॅइंट के दोनों ओर चाहरदीवारी का निर्माण, आसपास बागवानी विकसित करने, फर्श पर चेकर टाइल्स बिछाने, पुराने बोर्ड के स्थान पर ऊंचाई बढ़ाकर नया आई लव सोनभद्र बोर्ड स्थापित करने, सड़क की ओर स्टील रेलिंग लगाने तथा आकर्षक प्रकाश व्यवस्था विकसित करने की योजना पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका के अवर अभियंता राजकुमार राज कार्य का प्राक्कलन तैयार कर रहे हैं। प्राक्कलन स्वीकृत होते ही सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट के अलावा नगर के अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और चौराहों के सौंदर्यीकरण की भी योजना तैयार की जा रही है, ताकि शहर को अधिक सुंदर, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें