फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मेडिकल कॉलेज में तैनात किए जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वशासी मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त की गई जाएगी। इसके लिए सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया पूरी हो गई है।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज अस्पताल में मरीजों के तीमारदाराें और स्टाफ के बीच अक्सर नोकझोंक की बात सामने आती है। दूसरी ओर कुछ निजी अस्पतालों के बिचौलिए भी अस्पताल में अपना डेरा जमाए होते हैं। वह मरीजों को गुमराह कर अपने अस्पताल ले जाते हैं।
कई बार जब स्टाफ या कोई अन्य इसका विरोध जताता है तो उससे भी विवाद होता है। गत 22 जनवरी को मारपीट से जुड़े एक मामले में घायल के अस्पताल पहुंचने पर 10-15 की संख्या में मनबढ़ भी पहुंच गए। वह मरीज को मारने की नियत से घुसे थे।
विज्ञापन

उनके पास हथियार भी थे। वार्डों में जाकर मरीज को तलाश रहे थे। इससे चिकित्सक, स्टाफ, मरीज और तीमारदार सब सहम गए थे। इस घटना के बाद प्रबंधन मेडिकल काॅलेज की सुरक्षा कड़ी करने में जुटा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल और एल-टू में तीन हिस्सों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए निजी एजेंसी के जरिए गार्ड तैनात किए जाएंगे। यह गार्ड हथियारों से लैस होकर ड्यूटी देंगे। इनकी तैनाती की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी. सागर ने भी गार्डों के तैनाती की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें