जिला कारागार में निरुद्ध एक बंदी की सोमवार को मौत हो गई। उसे गंभीर हाल में जेल से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चोपन थाना क्षेत्र के कजरहट गांव निवासी शिव प्रसाद बैगा (54) पिछले दो साल से जिला जेल गुरमा में निरुद्ध था। उस पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज था। सोमवार की सुबह जिला कारागार से उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर लोढ़ी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चोपन थाना पुलिस को सूचना दी। बंदी टीबी से ग्रसित था। उसकी तबीयत खराब चल रही थी। गुरमा चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई।