फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सुरक्षा गार्ड ने बड़ेर के सहारे फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी नगर पंचायत क्षेत्र के मुरलीगढ़ी में रविवार को एक युवक ने घर में ही साड़ी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। दो दिन पहले ही वह रिश्तेदारी से लौटा था और रात में ड्यूटी के बाद से ही घर पर था। घटना के कारणों की छानबीन में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

मुरलीगढ़ी निवासी प्रदीप प्रजापति (30) नगर की औद्योगिक इकाई में सुरक्षा गार्ड था। रविवार की दोपहर उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। फिर साड़ी के सहारे बड़ेर में फांसी लगाकर लटक गया। थोड़ी देर बाद जब पत्नी कमरे में जाने लगी तो उसने दरवाजा पीटना शुरू किया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो वह पीछे के रास्ते कूदकर घर में गई। वहां पति को बडे़र से लटकता देख सन्न रह गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। युवक को उतार कर तत्काल हिंडाल्को अस्पताल ले गए, वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिता रामजीत ने बताया कि उसने किन परिस्थिति में फांसी लगाई इसका कारण नहीं पता चला है। उसके तीन छोटी बच्चियां हैं। अभी 2 दिन पूर्व ही वह अपने रिश्तेदारी से शादी से लौट कर आया था। शनिवार की रात ड्यूटी के बाद घर पर ही था। पिपरी एसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें