बिजली विभाग बड़े बकाएदारों की कुंडली तैयार कर उन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब तक विभाग की ओर से एक लाख से अधिक के करीब 4800 उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी जारी की गई है। इनके ऊपर साढ़े 26 करोड़ बकाया है। हालांकि जिन उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी जारी हुई है, अगर वे 15 दिसंबर तक बिल जमा करते हैं तो उनका पूरा ब्याज माफ हो जाएगा। इसके बाद ब्याज सहित जमा करना होगा।
लॉकडान की मार इस तरह पड़ी है कि अधिकांश लोग बिजली का बिल जमा नहीं कर सकें। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने एक मुश्त समाधान योजना की शुरू की है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं का सरचार्ज माफ किया जा रहा है।, फिर भी अधिकांश उपभोक्ता जमा नहीं कर रहे हैं। राबट्र्सगंज और पिपरी विद्वुत वितरण खंड के एक्सईएन एसडीओ, अवर अभियंताओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से बकाया जमा करने के लिए अपील की जा रहीं, लेकिन न के बराबर ही लोग जमाकर रहे हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए विभाग ने प्रथम चरण में बड़े बकाएदारों को चिन्हित कर कार्यवाही शुरू कर दी है। अब तक 50 हजार या उससे अधिक के करीब 40 हजार बकाएदारों के खिलाफ नोटिस और एक लाख से अधिक के लगभग 4800 हजार उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी जारी की जा चुकी है।
सरचार्ज माफी योजना के तहत उपभोक्ताओं के ऊपर लगे ब्याज माफ कर दिए जा रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं के खिलाफ नोटिस या आरसी जारी हुई है वे लोग भी 15 दिसंबर के अंदर बकाया जमा करेंगे तो उनका भी ब्याज माफ हो जाएगा।
- एसके सिंह, अधिशासी अभियंता