जिले में अंधाधुंध बिजली कटौती से हर ओर नाराजगी बढ़ती जा रही है। सोमवार को आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में घेरा डालकर प्रदर्शन किया। डीएम की अनुपस्थिति में सीडीओ को सौंपा।
जिला संयोजक विष्णुकांत तिवारी ने कहा कि सर्वाधिक बिजली का उत्पादन सोनभद्र में होता है। बावजूद सपा सकार जिले को 24 घंटे बिजली मुहैया नहीं करा रही है। बिजली आपूर्ति के नाम पर केवल कोरम पूरा किया जा रहा है।
कहा कि अनपरा डी के उद्घाटन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिले को दो घंटे अतिरिक्त बिजली देने की बात कही थी, उस वादे पर भी अमल नहीं हो सका। इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, सैफई जैसे जगहों पर 24 घंटे आपूर्ति की जा रही है।
सपा सरकार में गुंडाराज, भ्रष्टाचार, अवैध खनन जारी है। जिला सचिव ज्योति जंग सिंह ने कहा कि शहर और गांवों में लगे जर्जर विद्युत के उपकरणों की वजह से आपूर्ति कई दिनों तक ठप रहती है।
बिजली विभाग में हर काम के लिए बिचौलिये हावी हैं। इस मौके पर श्रीकांत त्रिपाठी, मदन चौबे, विनोद दूबे, नीरज पांडेय, शिवानंद, राजकुमार मौर्य, देवेंद्र पांडेय, रिजवान मौजद रहे।