फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खड़े ट्रक में घुसे स्कूटी सवार, युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर इलाके से गुजर रहे शक्तिनगर-वाराणसी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की देर रात हुए हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा चिल्काडांड मार्केट के पास खड़े ट्रक में स्कूटी के टकराने से हुई।
विज्ञापन

मूल रूप से झारखंड का रहने वाला अंकित उरांव (22) यहां चिल्काडांड मार्केट में रहकर मजदूरी करता था। वह अपने साथी निवासी राजकिशन बस्ती निवासी अजीत उरांव के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के जयंत इलाके में गया था।
रात दस बजे के करीब दोनों स्कूटी से घर लौट रहे थे। घर के समीप पहुंचने पर स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। दोनों को गंभीर चोट आई।
उन्हें एनटीपीसी के संजीवनी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अंकित उरांव को मृत घोषित कर दिया। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। घायल की हालत में सुधार है।
विज्ञापन


सड़क पर खड़े वाहनों में टकराने से चार दिन में पांचवीं मौत
सड़क की पटरियों पर बेतरतीब ढंग से खड़े हो रहे वाहन राहगीरों के लिए काल बन रहे हैं। पिछले चार दिनों में सड़क पर खड़े वाहन से टकराकर पांच युवक जान गंवा चुके। ज्यादातर हादसे शाम या फिर रात के वक्त हुए। इससे पहले 28 अप्रैल को अनपरा के कुबरी मोड़ के पास बाइक सवार कुलडोमरी गांव के खोड़िया निवासी शिवकुमार (23) और नाहर सिंह (33) सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दोनों युवक देर शाम ड्यूटी समाप्त होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। वहीं बृहस्पतिवार की रात बभनी-बीजपुर मार्ग पर असनहर गांव के पास खड़ी ट्रैक्टर में टकराने से बाइक सवार दरनखाड़ निवासी उमेश कुमार (21) और मनोज कुमार (27) की मौत हो गई थी। शासन का सख्त निर्देश है कि सड़कों पर वाहन खड़े न होने दिए जाएं, बावजूद ऊर्जांचल समेत जिले की सड़कों के किनारे भारी वाहन खड़े किए जाने से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें