फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चार घरों में घुसे चोर, जेवर और नकदी ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर थाने के करीब स्थित रहवासी क्षेत्र के चार घरों में एक साथ हुई चोरी की घटना से लोग सहम गए। चोरों ने जेवर और नकदी चोरी कर लिया। भोर में घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चिल्काडांड बाजार के रहवासी क्षेत्र में रहने वाले संदीप कुमार शाह कैटरिंग का कार्य करते हैं। शुक्रवार की रात वह इसी कार्य के लिए बाहर थे। घर के दूसरे हिस्से में भाई व उसकी पत्नी- बच्चे सो रहे थे।
ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने अंदर मौजूद सामान बिखेर दिया और बक्से का ताला तोड़कर जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित के मुताबिक उसे करीब साढ़े तीन लाख की चपत लगी है।
विज्ञापन

संदीप ने बताया कि रात दो बजे के बाद वह घर पहुंचा तो कमरे में बाहर से कुंडी लगी थी और सामान बिखरा पड़ा था। संदीप ने रात में 112 पर काॅल किया और पुलिस पहुंची।
इसी के बाद मुहल्ले के लोग जाग गए तब पता चला कि चोरों ने संदीप के पड़ोस में रहने वाले अरुण ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर व राकेश कुमार के घरों को भी निशाना बनाया है।
अरुण के मुताबिक उसके यहां से नकदी सहित करीब पौने दो लाख के जेवर व अन्य सामान चोरों ने समेट लिया है। इसी तरह राकेश कुमार के से भी चोर कई सामान लें गए हैं। प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। चोर साड़ी सहित कुछ और सामान ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें