फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नहीं बना स्कूल, धूप में डेढ़ किमी पैदल चलने को मजबूर 35 बच्चे

विज्ञापन
लखनपुरवा से पैदल करारी ​स्थित कंपोजिट विद्यालय पढ़ने जाती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज शिक्षा क्षेत्र के लखनपुरवा गांव में प्राथमिक विद्यालय भवन न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय भवन के अभाव में गांव के कक्षा एक से पांचवीं तक के करीब 35 बच्चों को करारी स्थित कंपोजिट विद्यालय से अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन

ऐसे में सुबह तो नहीं लेकिन दोपहर में छुट्टी होने पर डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल से घर आने में परेशानी हो रही है। वहीं दूसरी तरफ विद्यालय भवन का निर्माण होने को कौन कहें अभी तक बजट भी नहीं मिल सका है।
बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मानें तो विद्यालय भवन जर्जर होने की वजह से वहां के अध्यापक, शिक्षामित्र और बच्चों को बगल के ग्राम पंचायत करारी स्थित कंपाजिट विद्यालय से अटैच कर दिया गया। इसके बाद लखनपुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन को ढहा दिया गया। दो साल बीत जाने के बाद भी लखनपुरवा गांव में प्राथमिक विद्यालय का निर्माण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जल्द से जल्द लखनपुरवा में विद्यालय भवन निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बच्चों को राहत मिल सके और उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके। रॉबर्ट्सगंज में खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य ने बताया कि लखनपुरवा गांव में संचालित प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन को दो साल पहले गिरा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें