फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल ने की देश की एकता व अखंडता की रक्षा

विज्ञापन
घोरावल भाजपा मंडल कार्यालय पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित करते भाजपा कार्? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
घोरावल। सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोए रखा। वह संविधान एवं सनातन मूल्यों की रक्षा करने वाले महापुरुष थे। उन्होंने देश की रियासतों का एकीकरण करके देश की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए जो कार्य किया, उसके लिए देशवासी उन्हें हमेशा याद रखेंगे।
विज्ञापन

ये विचार सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि के मौके पर भाजपा की घोरावल मंडल इकाई कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने व्यक्त किए। कार्यक्रम के शुरुआत में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे घोरावल भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि स्वाधीन भारत को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का नाम भारत के इतिहास में अंकित है। वह संविधान एंव सनातन मूल्यों की रक्षा करने वाले महापुरुष थे। उनका सादगीपूर्ण एवं ईमानदारी से भरा जीवन राजनेताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस अवसर पर कृष्ण कुमार पाठक, सभासद दीपक यादव, लवकुश केशरी, संगम उमर, मुमताज, अनुराग अग्रहरि, रमेश, प्रेम प्रकाश, उमाशंकर दूबे, रवि शंकर दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें