फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ-सफाई और पानी के लिए किया प्रदर्शन 

Sat, 02 Apr 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 राबर्ट्सगंज के न्यू कालोनी में शनिवार को नाली की साफ-सफाई एवं शुद्ध पेयजलापूर्ति कराने की मांग को लेकर रहवासियों ने प्रदर्शन किया।  कहा कि नाली और सड़क के निर्माण में मानकों की जमकर अनदेखी की गई है। लाखों रुपये से बनी नाली के जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। बजबजा रही नालियों से निकलने वाले दुर्गंध से जीना दुश्वार हो गया है। नालियों के ओवरफ्लो करने से नाबदान का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। 
विज्ञापन



मोहल्ले से ओवरलोड ट्रक समेत अन्य वाहनों का आवागमन होने से आए दिन लोग चुटहिल हो रहे है। ट्रकों के चलते अक्सर जाम लगा रहता है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन मौन धारण किया हुआ है। रहवासियों ने अपनी समस्या की ओर प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या समाधान की मांग की है। कुणाल सिंह, प्रफुल्ल कुमार, बबलू केशरी, मयंक, आशू, ओमप्रकाश, हिमांशु, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें