फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने उठाया

Fri, 01 Apr 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 दो माह पूर्व दिल्ली के आनंद विहार में व्यापारी के साथ हुई लूट के मामले में दिल्ली पुलिस ने गुरुवार की रात ब्रह्मनगर से दो युवकों को उठा लिया। दोनों युवक गाजियाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस को सर्विलांस के जरिए इनका लोकेशन मिला था। स्थानीय पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई की लोगों में खूब चर्चा रही। लोग इस बात पर हैरान थे कि लूट के बाद आरोपी यहां आकर छिप गए थे।
विज्ञापन



दो माह पूर्व दिल्ली के आनंद विहार में एक व्यापारी से लाखों रुपये की लूट हुई थी। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। चार दिन पूर्व सर्विलांस के जरिए दो आरोपियों का लोकेशन सोनभद्र के राबर्ट्सगंज में मिला। गुरुवार की रात राबर्ट्सगंज के ब्रह्मनगर और अंबेडकर नगर मोहल्ले में दिल्ली पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान ब्रह्मनगर स्थित एक मकान से पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा। दो युवक गाजियाबाद के रहने वाले हैं।

घटना के बाद वह अपने दोस्त के वहां आकर रुके थे। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने ब्रह्मनगर निवासी युवक को छोड़ दिया जबकि दोनों युवकों हिरासत में ले लिया। चौकी इंचार्ज अवधनाथ यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने ब्रह्मनगर के बारे में उनसे जानकारी मांगी थी। मगर उनका सहयोग लिए बिना ही पुलिस आरोपियों को लेकर चली गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें