फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने किया प्रदर्शन, कहा - भाजपा सरकार में बेटियों पर सर्वाधिक अत्याचार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली, ललितपुर की घटना से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर के बढ़ौली चौराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है। अपराधी खुलेआम आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। महिलाओं का उत्पीड़न कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। भाजपा सरकार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है। कहा कि चंदौली में घर में घुस कर पुलिस ने बेटियों को पीटा, जिसमें एक बेटी की मौत हो गई। भाजपा सरकार ने नारा दिया था कि बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ, लेकिन सबसे ज्यादा बेटियों पर अत्याचार इस सरकार में किया जा रहा है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी, मोती कोल और मुन्ना कुशवाहा ने हाथरस और उन्नाव की घटना पर भी भाजपा सरकार को घेरा। प्रदर्शन में कलावती, आशा भारती, नागेंद्र यादव, मुन्ना कुशवाहा, नौषाद, हीरा सोनकर, गोपाल गुप्ता, राजू सोनी, राकेश भारती, अशोक सिंह, नवीन पटेल रोहित पासवान सोनू यादव, अजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें