फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर सपा का विरोध प्रदर्शन, महंगाई-बेरोजगारी के उठाए मुद्दे

Sat, 11 Apr 2026 02:35 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर सपा ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए। 
विज्ञापन
सपाइयों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को आरटीएस चौराहे पर भाजपा सरकार के नौ साल के कार्यकाल को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

विज्ञापन


सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के नौ वर्षों में आम जनता को राहत नहीं मिली, बल्कि महंगाई लगातार बढ़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉपी-किताब, कलम, बिजली, गिट्टी-बालू और रोडवेज किराए तक में बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम आदमी का बजट प्रभावित हुआ है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री और विधायक जहां एक ओर सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं, वहीं जमीनी हकीकत कुछ और ही है। सोनभद्र में समाजवादी सरकार के दौरान बने ट्रामा सेंटर और बर्न यूनिट बंद पड़े हैं, जिन्हें अब तक चालू नहीं कराया जा सका है। इससे मरीजों को अन्य जिलों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि सरकार ने अच्छे दिन का वादा किया था, लेकिन वर्तमान में लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं। स्मार्ट मीटर के जरिए महंगे बिजली बिल वसूले जा रहे हैं और घरेलू बजट बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भी वृद्धि हुई है, जिससे महिलाएं खासा परेशान हैं। 

सुरेंद्र भारती ने कहा कि सरकार की नीतियों से सभी वर्ग प्रभावित हैं। किसानों, व्यापारियों और युवाओं की समस्याएं बढ़ी हैं। उन्होंने हर घर जल-नल योजना में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि करोड़ों खर्च होने के बावजूद कई घरों तक पानी नहीं पहुंचा है। 

अनिल विश्वकर्मा और सरजू प्रसाद ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की कमी है और नर्सों के सहारे उपचार हो रहा है। इस दौरान सुरेश अग्रहरि, रमाशंकर खरवार, अशोक केवट, जुनैद अंसारी, अरविंद कोल, रोहित शर्मा, राजू पासवान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें