फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: सामूहिक दुष्कर्म और पशु तस्करी के आरोप में सरगना सहित 14 आरोपी गिरफ्तार, सभी को भेजा गया जेल

Sat, 11 Apr 2026 08:58 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले की पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और पशु तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना सहित 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को पुलिस लाइन लाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष एक महिला को रास्ते से खींचकर सामूहिक दुष्कर्म करने और पशु तस्करी में संलिप्त पाए गए गिरोहों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। रामपुर बरकोनिया, पन्नूगंज, दुद्धी, कोन और घोरावल थाने में बृहस्पतिवार को पांच गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के साथ ही शुक्रवार को गिरोह के सरगना सहित 14 को गिरफ्तार कर लिया। सभी को पुलिस लाइन लाकर पूछताछ की गई। दोपहर बाद सभी का गैंगस्टर एक्ट के तहत कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
पन्नूगंज थाने में प्रभारी निरीक्षक कुमुदशेखर सिंह ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरोह सरगना मंटू उर्फ विवेकानंद शुक्ला सहित चार और रामपुर बरकोनिया थाने में प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव गिरोह के सरगना सलीम सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 

इसी तरह प्रभारी निरीक्षक कोन संजीव कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेंद्र कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश कुमार सिंह ने गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज किया था। पन्नूगंज को छोड़कर शेष सभी जगह गोतस्करी से जुड़े अपराधी नामजद किए गए थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: मां से बाजार जाने की बात कहकर निकला था युवक, सदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
विज्ञापन


वहीं पन्नूगंज थाने के मामले में आरोप था कि महिला को रास्ते से अकेले जाते समय खिंचकर सूने पड़े मकान में ले जाया गया था और वहां आरोपियों ने उसके साथ एक घंटे तक दुष्कर्म किया था। जांच में सामने आया था कि आरोपी पूर्व में भी इस तरह का कृत्य कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें