फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए सफाई कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बाइक जुलूस निकालते ग्रामीण सफाई कर्मी के पदा? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
नगर स्थित हाइडिल मैदान से मंगलवार को पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारियों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर बाइक जुलूस निकाला। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन

जुलूस का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह मौर्या ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारी लंबे समय से सेवा दे रहे हैं लेकिन अब तक उनकी सेवा नियमावली नहीं बनाई गई है। सफाई कर्मचारियों को पदोन्नत नहीं किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों को प्रधानों के उत्पीड़न से मुक्त किया जाना चाहिए। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली और सफाई कर्मचारियों का पदनाम पंचायत सेवक करने की पुरजोर मांग की। जुलूस में ब्लॉक अध्यक्ष देव आनंद पाठक, इंद्रनारायण, अजय कुमार, रवींद्र कुमार, आशीष, राजेश कुमार, चंदन कुमार, मनोज पांडेय, प्रवीण कुमार, राजीव सिंह, विनय यादव, बृजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें