फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राउडी बॉयज और सर्कल हंटर ने दर्ज की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित ऑपरेटिंग क्लब में चल रहे अनपरा नाइट प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए, जिसमें राउडी बॉयज और सर्कल हंटर ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहला मुकाबला सर्कल हंटर और नाइट वॉरियर के बीच खेला गया, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइट वॉरियर ने 12 ओवर में 107 रनों का लक्ष्य दिया। इं. शैलेश यादव ने 32 बॉल पर सर्वाधिक 44 रनों की पारी खेली। जवाबी पारी में खेलने उतरी सर्कल हंटर की टीम ने निर्धारित 10.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 110 रन बनाए और मैच जीत लिया। दूसरा मुकाबला डी एलिमिनेटर और राउडी बॉयज के बीच हुआ। राउडी बॉयज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। डी एलिमिनेटर की कसी हुई गेंदबाजी के सामने राउडी बॉयज की टीम 9.5 ओवर में केवल 68 रन ही बना सकी। मनोज पाल ने 20 गेंद पर सर्वाधिक 23 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डी एलिमिनेटर की टीम 6 ओवर में 16 रन बनाकर हार गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्रीकांत वर्मा और सुनील यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर नवीन सागर और अंजनी मिश्र, स्कोरर हरिकेश भारती और वीरेंद्र प्रजापति, कमेंट्री जितेंद्र प्रजापति ने की। इस दौरान इं. विजय दिनकर, इं. बलराम गोंड, इं. असुरजीत शर्मा, इं. विष्णु देव झा, महबूब अहमद, इं. शैलेश यादव, इं. प्रवीण कश्यप, प्रशांत उपाध्याय, विशाल शाही और प्रभाकर सिंह, सुरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें