फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: ताला खोलते समय गर्दन में लगी चाबी की रस्सी में फंसकर वृद्ध की मौत

Mon, 14 Feb 2022 01:06 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नशे की हालत में होने से उसे पता भी नहीं चला और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र में म्योरपुर क्षेत्र के लौबंद गांव में ताला खोलते समय गर्दन में लगी चाबी की रस्सी में फंसकर एक वृद्ध की रविवार की दोपहर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेज दिया। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि लौबंद गांव निवासी हीरालाल (58) नशे की हालत में था।

विज्ञापन


घर की चाबी गले में पड़ी रस्सी में लगी हुई थी। ताला खोलते समय वह गिर पड़ा और उसी रस्सी में उसकी गर्दन फंस गई। नशे की हालत में होने की वजह से उसे पता भी नहीं चला और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें