फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्रों में शामिल हो रही ग्राम पंचायतों के रोजगार सेवक होंगे समायोजित, अपर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को भेजा पत्र

Fri, 18 Sep 2020 09:49 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के नगरीय क्षेत्रों में शामिल हो रही ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम रोजगार सेवकों के लिए अच्छी खबर है। ऐसी ग्राम पंचायतें जो नगरीय क्षेत्रों में शामिल हो रही हैं उनमें तैनात ग्राम रोजगार सेवकों को समायोजित किए जाने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी करके कहा है कि जिन ग्राम पंचायतों में रोजगार सेवकों के पद रिक्त हैं, वहां नगरीय क्षेत्रों में शामिल होने वाले गांवों के रोजगार सेवकों को समायोजित करें। म्योरपुर विकास खंड की सात ग्राम पंचायतें पूर्ण रूप से नगर पंचायतों में शामिल की जा रही हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

अनपरा नगर पंचायत के गठन के बाद इसमें म्योरपुर ब्लॉक की डीबुलगंज, अनपरा, औडी, परासी, ककरी, गरबंधा, रेहटा तथा रेणुकूट नगर पंचायत के विस्तारीकरण के बाद इसमें खाड़पाथर ग्राम पंचायतों को शामिल किया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव ने भेजे गए पत्र में यह भी कहा है कि ग्राम रोजगार सेवकों को उसी जनपद में रिक्त ग्राम पंचायतों में समायोजित किया जाएगा। ताकि उनके अनुभवों का लाभ ग्राम पंचायतों को मिल सके।

उन्होंने कहा है कि मनरेगा के तहत काम भी दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। इससे उनके अनुभवों का लाभ मिल सकेगा। बताया गया है कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के अनुमोदन पर रिक्त ग्राम पंचायतों में ग्राम रोजगार सेवकों को तैनाती मिल सकेगी।

उधर, उपायुक्त मनरेगा तेजभान सिंह का कहना है कि म्योरपुर ब्लाक की सात ग्राम पंचायतें पूर्ण रूप से अनपरा व रेणुकूट नगर पंचायत में शामिल हो रही हैं। इन ग्राम पंचायतों में तैनात रोजगार सेवकों को रिक्त पड़े ग्राम पंचायतों में तैनाती की जाएगी। जिन ग्राम पंचायतों में रोजगार सेवकों के पद रिक्त हैं, उनकी रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें