फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डिजिटल अरेस्ट से ठगी मामले में सोनभद्र पहुंची रोहतक पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक में डिजिटल अरेस्ट के जरिए लगभग ढाई करोड़ की हुई ठगी का कनेक्शन सोनभद्र से पाया गया है। मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर रोहतक की साइबर पुलिस सोमवार की शाम सोनभद्र पहुंची।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस के सहयोग से यहां दो युवकों से पूछताछ की। उनका मोबाइल-लैपटाप खंगाला। दो बैंक खातों से लाखों का संदिग्ध लेन-देन मिलने की बात सामने आई। महज एक खाते में 50 लाख से अधिक का लेन-देन पाया गया है। एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस अपने साथ ले गई।
एएसआई सतीश की अगुवाई में आई पांच सदस्यीय टीम सबसे पहले घाेरावल पहुंची। वहां से घोरावल क्षेत्र में रहने वाले युवक के बारे में जानकारी लेने के बाद कलेक्ट्रेट मोड़ के पास स्थित होटल पर पहुंची। कपड़े की दुकान से संपर्क साधा।
विज्ञापन

पता चला कि यह दुकान राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ऊंचडीह निवासी मृत्युंजय पांडेय और उनके कथित पार्टनर की तरफ से संचालित की जा रही है। मौके पर मृत्युंजय के मिलने के बाद उनसे पूछताछ करने के साथ ही वहां मौजूद लैपटाप और दो मोबाइल की जांच की।
पता चला कि डिजिटिल आरेस्ट के जरिए जिन खातों में रकम मंगाई गई थी, उसमें एक खाता मृत्युंजय से जुड़ा हुआ है। खाता की जांच में पता चला कि उसमें डिजिटल अरेस्ट के 50 लाख रुपये आए और विभिन्न माध्यमों से निकल भी गए।
देर शाम तक चली पूछताछ के बाद मृत्युंजय की मामले में संलिप्तता के बारे में सीओ रणधीर मिश्रा को जानकारी दी गई। इसके बाद मृत्युंजय को रोहतक पुलिस साथ लेकर चली गई।
सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट के मामले में हरियाणा पुलिस आई थी। सोनभद्र पुलिस के सहयोग से मामले की जांच की। जांच में मृत्युंजय की स्थिति संदिग्ध पाई गई। इसके बाद हरियाणा पुलिस उसे साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें