फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: वॉलीबाॅल में राॅबर्ट्सगंज की टीम विजेता

विज्ञापन
अनपरा में आयोजित जिलास्तरी वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
अनपरा। तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित ऑपरेटिंग क्लब में स्पोर्टिंग क्लब अनपरा की ओर से 23वीं उमेश चंद्र मिश्र स्मृति जिला स्तरीय दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राॅबर्ट्सगंज और अनपरा के बीच फाइनल हुआ। इसमें अनपरा को 3-2 से हराकर राॅबर्ट्सगंज की टीम विजेता रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनपरा तापीय परियोजना के महाप्रबंधक प्रशासन इं. निखिल चतुर्वेदी एवं द तापीय परियोजना के महाप्रबंधक इं. विजय बहादुर ने किया। पहले दिन अनपरा, ओबरा, चतरा, खड़िया, बीना, रेहटा, अनपरा परियोजना, आंबेडकरनगर, खैरटिया, जुगैल, शक्तिनगर, लिलासी, जवाहरनगर, कोटा, रेहटा के बीच खेला गया। इसमें ओबरा, रॉबर्ट्सगंज, घोरावल और अनपरा की टीमें जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची। दूसरे दिन पहला सेमीफइनल ओबरा और रॉबर्ट्सगंज के बीच खेला गया। इसमें रॉबर्ट्सगंज की टीम 2-1 से विजेता रही। दूसरे सेमीफाइनल में अनपरा ने घोरावल को 2-1 से हराया। फाइनल मैच रॉबर्ट्सगंज और अनपरा के बीच खेला गया। पांच सेट तक चले मैच में रॉबर्ट्सगंज की टीम ने 3-2 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। इस दौरान मुख्य अतिथि महाप्रबंधक प्रशासन इं. निखिल चतुर्वेदी ने विजेता और उपविजेता टीम को नकद इनाम दिया। स्पोर्टिंग क्लब अनपरा ने इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभाग करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका सुशील रावत और शशि रंजन ने निभाई। कमेंट्री माधवेंद्र सिंह और आदित्य परमार ने की। आयोजन में सोनभद्र वॉलीबॉल संघ के सचिव सुरेश चंद्र मिश्र, इं. उत्पल शंकर, इं. सुशील सिंह, कमलेश कुमार, इं. कमलेश कुमार, डीएन द्विवेदी ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें