फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज ने सिंगरौली की टीम को छह विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। स्थानीय टीसीडी खल मैदान में चल रहे अंतरराज्जीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को राबर्ट्सगंज व सिंगरौली के बीच मैच खेला गया, जिसमें राबर्ट्संज छह विकेट से विजयी हुआ।
विज्ञापन

टॉस जीतकर सिंगरौली ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 20 ओवर के मैच में सिंगरौली की टीम ने 85 रन तीन विकेट खोकर बनाए। यहां के आकाश ने एक छक्का व दो चौके की मदद से 20 रन, हिमांशु ने दो चौके की मदद से 14 रन, राजू ने दो छक्के की मदद से 14 रन बनाए और वरुण ने तीन चौकों की मदद से 13 रन की पारी खेली। राबर्ट्सगंज के गेंदबाज रजत ने तीन ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट हासिल किया। रितिक ने तीन ओवर में 11 रन देकर दो विकेट और बृजेश ने 2.4 ओवर में 8 रन देकर दो विकेट अर्जित किए। जवाबी पारी खेलने उतरी राबर्ट्सगंज की टीम ने 9.4 ओवरों में 87 रन का लक्ष्य अपने चार विकेट गवांकर बना लिए। दीपक ने तीन छक्के व तीन चौके की मदद से 35 रन, रजत ने पांच चौके की मदद से 24 रन, शुभम ने दो छक्के की मदद से 10 रन व सावन ने चार रन का योगदान दिया। राबर्ट्सगंज के रजत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया। मुख्य अतिथि मोहम्मद शमीम अंसारी ने पुरस्कार दिया। निर्णायक की भूमिका गौस मुहममद खां, व इकबाल कुरैशी ने निभाई। कमेंट्री सलीम खान व इरफान ने, स्कोरर की भूमिका आर्यन जायसवाल ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें