फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर हो चुकी हैं रोडवेज की बसें : सपाजनों ने लगाया आरोप, बोले- जनहित में करें समाधान; ARM को साैंपा पत्र

Fri, 06 Dec 2024 05:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News : सपाजनों ने रोडवेज बसों की समस्याओं को लेकर अपनी नाराजगी जताई। कहा कि दुर्व्यवस्थाओं के कारण यात्रियों को दिक्कतें होती हैं। ठंड में उन्हें हवाओं का प्रकोप झेलना पड़ता हैं। बस के अंदर लोहे की चादर उखड़ चुकी है जिसकी आवाज से बातचीत भी करना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
सोनभद्र में रोडवेज बसों को लेकर प्रदर्शन करते सपाजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में रोडवेज बस डिपो पर प्रदर्शन कर बसों की दुर्व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई। कार्यकर्ताओं ने बसों की खिड़कियों और अन्य समस्याओं को लेकर एआरएम को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


ज्ञापन में मांग की गई कि ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए रोडवेज बसों की टूटी खिड़कियों को शीघ्र दुरुस्त किया जाए, ताकि यात्रियों को ठंड से राहत मिल सके। साथ ही, रोडवेज बसों में एंटी-फॉग लाइट और रिफ्लेक्टर का कार्य जल्द पूरा करने की अपील की गई।

विज्ञापन


प्रमोद यादव ने बताया कि सोनभद्र डिपो के बेड़े में 52 बसें हैं, जिनमें से अधिकांश वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर संचालित होती हैं। ठंड के मौसम और शादी-विवाह के सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन खिड़कियों की खराब हालत और बसों की अन्य दुर्व्यवस्थाओं के कारण यात्री असुविधा का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बसों की खिड़कियां टूटी होने की वजह से यात्री ठंडी हवाओं के झोंके सहने को मजबूर हैं। खिड़कियों से आने वाली आवाज से यात्री बातचीत तक नहीं कर सकते। भाजपा सरकार एक ओर बड़े पैमाने पर कुंभ मेले के लिए बसों का संचालन कर रही है और उन्हें गेरुआ रंग दे रही है, वहीं दूसरी ओर आम जनता की सुविधाओं की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन


सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो व्यापक स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन में सरदार पारब्रह्म सिंह, जितेंद्र उमर वैश्य, राधेश्याम, गोपीनाथ गुप्ता, रिंकू गोस्वामी, गोविंद वर्मा, विष्णु कुशवाहा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें