फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शीघ्र पूरा कराएं इको प्वाइंट का सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर स्थित इको प्वाइंट के सौंदर्यीकरण के कार्य में तेजी लाने के लिए बृहस्पतिवार को डीएम ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के साथ बैठक की। सेल्फी प्वाइंट, कैफेटेरिया, रेलिंग सहित अन्य कार्यों को पूरा कराते हुए इसे पर्यटकों के लिए शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनसुनवाई कक्ष में बैठक करते हुए डीएम बद्रीनाथ सिंह ने निर्माण एजेंसी आरईडी के अधिशासी अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि इको प्वाइंट जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटकाें का आना-जाना लगता रहता है। इसके सौंदर्यीकरण के लिए रेलिंग, इंटर लाॅकिंग, बाउंड्रीवाल का निर्माण अभी शेष है। इसे शीघ्र पूरा कराएं। चौकीदार कक्ष, सेल्फी प्वाइंट, सजावटी घास, पेड़ एवं बच्चों के लिए झूले आदि का कार्य भी अवशेष रहने पर डीएम ने नाराजगी जताई। पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी कार्य पूर्ण होने पर तत्काल हैंडओवर की कार्रवाई सुनिश्चित करें। इको प्वाइंट पर बने कैंटीन व वाहन पार्किंग के टेंडर की प्रक्रिया भी समय से पूर्ण करा लें। बैठक में एडीएम सहदेव कुमार मिश्र, प्रभारी सीडीओ शेषनाथ चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें