सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगरपालिका क्षेत्र के पकरी रोड से न्यू काॅलोनी मार्ग की सडक गड्ढायुक्त हो गई है। राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
बरसात का पानी लगने से गड्ढों का अंदाजा नहीं लग रहा। इससे लोग गड्ढों में गिरकर जख्मी हो रहे हैं। इस सड़क से स्कूल आने जाने वाले बच्चे गिर कर घायल हो रहे हैं। रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के समीप से पकरी रोड से महिला थाना रोड काफी व्यस्त है। इससे काफी संख्या में प्रतिदिन वाहनों का आना-जाना होता है। नगर से बाहर पन्नूगंज रोड जाने वाले छोटे वाहन भी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। इस मार्ग से पैदल सहित मोटर वाहनों का आना-जाना लगा रहता है।