फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: सोनभद्र में बेकाबू कार ने बाइक सवार दो होमगार्डों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत

Tue, 05 Jul 2022 02:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसे में दो होमगार्डों की मौत हो गई। बेकाबू कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी चालक को कार समेत गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चोपन थाना इलाके के सोन नदी पुल पर मंगलवार की अलसुबह अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दो होमगार्डों को रौंद दिया। दुर्घटना में दोनों होमगार्डों की मौके पर मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे चालक को पुलिस ने कार समेत पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। ओबरा थाना इलाके से होमगार्ड ड्यूटी कर अपने घर जा रहे थे। उधर हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब 5:00 बजे चोपन थाना इलाके के चोपन सोन नदी पुल पर पीछे से एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रही थी, इसी बीच उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल ले गई। पुलिस ने बताया कि मृतक होमगार्ड की पहचान दीनानाथ (40) पुत्र आदित्य राम निवासी महुआ कला मारकुंडी थाना चोपन और लालमणि (45) पुत्र रामदास निवासी कोटिया अदलगंज थाना चोपन के रूप में हुई है। मृतकों के घरवालों को घटना की सूचना दे दी गई है । 

थाना प्रभारी का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है। तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपी चालक को कार समेत पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें