सोनभद्र जिले के हिराचक गांव के समीप एक ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कनहर नदी में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई। वहीं उसके साथी की हालत गंभीर है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रविवार अलसुबह चार बजे विंढमगंज थाना क्षेत्र के हिराचक गांव के समीप हरियाणा से रांची जा रहा कंटेनर ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कनहर नदी में गिर गया। हादसे में एटा जिले के रहने वाला चालक राजन कुमार (26) घायल हो गया। वहीं एक अन्य चालक राजबहादुर (24) की मौके पर ही मौत हो गई।
घायल चालक ने बताया कि स्टेयरिंग लॉक होने के कारण यह घटना घटी। घायल युवक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ट्रक को नदी से बाहर निकलने में जुटी हुई है। थाना प्रभारी सूर्यभान ने बताया कि मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।