डाला चौकी प्रभारी मनोज सिंह ठाकुर के मुताबिक बाइक सवार मिर्जापुर के तुर्रा वीआईपी कॉलोनी निवासी श्याम ऊर्फ छोटू (21) व विंध्यनगर के सेक्टर चार नवजीवन बिहार निवासी अनिल कुमार केवट (30) विंध्यनगर जा रहे थे। चोपन थाना क्षेत्र के मालोघाट टोल प्लाजा के क्रॉसिंग के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार अनियंत्रित होकर रोड के दूसरी लेन में जाकर गिरे। मौके से गुजर रहे लोग उनके पास पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद ही बाइक पर पीछे बैठे घायल श्याम की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे अनिल की हेलमेट लगाने की वजह से जान बच गई। उसका उपचार जारी है।