फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसा: ट्रक ने अचानक लगाया ब्रेक, पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एंबुलेंस भिड़ी; ईएमटी की मौत, चालक घायल

Tue, 13 May 2025 05:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सुकृत पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसा हुआ। यहां हाईवे पर ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे से आ रही एंबुलेंस ट्रक में भिड़ गई। इस दौरान ईएमटी की मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सुकृत पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में 108 एंबुलेंस सेवा के ईएमटी की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मरीज को वाराणसी में भर्ती कराकर लौट रही एंबुलेंस आगे चल रहे ट्रक में भिड़ गई। ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लेने से हादसा हुआ। दुर्घटना में एंबुलेंस चालक भी घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
भदोही जिले के गोपीगंज घनश्यामपुर गांव निवासी रवि पाल (28) स्वास्थ्य विभाग की 108 एंबुलेंस सेवा में ईएमटी के पद पर कार्यरत था। सोमवार देर शाम वह एंबुलेंस चालक अंबरीश (30) के साथ मरीज लेकर वाराणसी गया था। मरीज को अस्पताल में भर्ती कराकर देर रात वह रॉबर्ट्सगंज लौट रहा था। 

बताते हैं कि सुकृत पेट्रोल पंप के पास आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे से तेज गति में आ रही एंबुलेंस सीधे ट्रक में भिड़ गई। हादसे में ईएमटी रवि पाल और चालक अंबरीश घायल हुए। आनन-फानन दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। अंबरीश का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sonbhadra News: दो साल पहले हुई थी शादी, जहर के सेवन से विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

हादसे की खबर मिलते ही एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी आकाश गौरव सहित अन्य कर्मी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना ईएमटी के परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: बेटी और भतीजे को लेकर बाजार गया था शख्स, रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार; एक झटके में चली गई दो की जान

रवि पाल के बहन की शादी होने वाली थी। घर में इसकी तैयारी चल रही थी। रवि इस सिलसिले में छुट्टी लेकर घर जाना चाहता था, लेकिन हादसे में उसकी जान चली गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें