फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: दो साल पहले हुई थी शादी, जहर के सेवन से विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Tue, 13 May 2025 04:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: विवाहिता की मौत के बाद सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने अस्पताल व थाने पर हंगामा कर दिया। आरोप है कि विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। अब जहर देकर उसकी हत्या कर दी गई।  
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बट गांव में मंगलवार को विवाहिता की मौत हो गई। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल चौकी पर जमकर हंगामा कर दिया। उधर, घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
करमा थाना क्षेत्र के सरंगा गांव निवासी पवन कुमार सिंह की पुत्री रिंकी (21) की शादी वर्ष 2023 में बट गांव निवासी संतोष मौर्य के साथ हुई थी। ससुराल वालों के मुताबिक सोमवार की रात रिंकी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

जहर देकर हत्या करने का लगाया आरोप
उधर, घटना की खबर मिलते ही मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए। जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए अस्पताल, पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा मचाया। विवाहिता के भाई अतुल कुमार व पिता का आरोप था कि ससुराल के लोग दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करते थे। जहर देकर उसकी हत्या की गई है। अब उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: बेटी और भतीजे को लेकर बाजार गया था शख्स, रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार; एक झटके में चली गई दो की जान
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें