फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत

विज्ञापन
राजकीय संग्रहालय आमडीह शिवद्वार में प्रतियोगिता के प्रतिभागी।स्रोत स्वयं
विज्ञापन
घोरावल। क्षेत्रीय पुरातत्व कार्यालय वाराणसी की तरफ से शिवद्वार क्षेत्र में स्थित राजकीय स्थलीय संग्रहालय आमडीह परिसर में सोमवार को विश्व धरोहर सप्ताह का आयोजन किया गया। इसमें 500 से अधिक स्कूली छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई वाराणसी के अधिकारी डॉ.रामनरेश पाल ने बताया कि विश्व धरोहर सप्ताह 19 नवंबर से 25 नवंबर तक मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से पुरातात्विक महत्व के धरोहरों से जनसमुदाय, युवाओं और छात्र छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में आदर्श विद्या मंदिर शिवद्वार घोरावल के करीब 500 छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता मे भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सतीश कुमार पाल, द्वितीय स्थान अनामिका मौर्य और तृतीय स्थान अविनाश पटेल ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उर्मिला, द्वितीय स्थान आयुषी शर्मा और तृतीय स्थान अंकित कुमार ने प्राप्त किया। इस अवसर पर शिवद्वार ग्राम प्रधान सियाराम यादव में कहा कि घोरावल तहसील क्षेत्र का शिवद्वार इलाका पुरातात्विक महत्व के धरोहरों से समृद्ध है। आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य सच्चिदानंद मिश्रा, शिवद्वार ग्राम प्रधान सियाराम यादव, डॉ. रामनरेश पाल क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई वाराणसी, रूपेश झा, नीरज कुमार पांडेय, सुनील पाल मुरारी लाल, सुभाष इतिहास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें