फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों की व्यवस्था के संचालन की तय हुई जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। डीएम एस. राजलिंगम ने जिले में आ रहे मजदूरों के व्यवस्थाओं के संचालन की जिम्मेदारी तय कर दी है। उन्होंने बताया कि तहसील राबर्ट्सगंज के लिए मानक संचालन प्रक्रिया के तहत अन्य प्रदेशों, जिलों से आने वाले प्रवासी श्रमिकों को लेकर आने वाली बस पहले साईं नर्सिंग कालेज सजौर जायेगी। उसकी क्षमता पूरी होने पर संत जेवियर्स स्कूल राबर्ट्सगंज जायेंगे। फिर आरआर पालिटेक्निक कालेज हिन्दुआरी में व्यवस्था है। डायट पर पूर्व से संचालित आश्रय स्थल को क्रियाशील रखा जायेगा। आश्रय स्थल पर दिन में कम से कम 10 काउंटर संचालित रहेगा, जो आने वाले प्रवासी श्रमिकों का पूरा डाटाबेस तैयार करेंगे। इसके अलावा रिजर्व आश्रय स्थल की भी सूची बनाकर तैयारी हालत में रखना होगा। चारों आश्रय स्थलों की क्षमता पूरी होने पर एसडीएम राबर्ट्सगंज रिजर्व सूची आश्रय स्थलों के क्षमता का उपयोग करेंगे। तहसील घोरावल के लिए मानक संचालन प्रक्रिया, के तहत तहसील घोरावल क्षेत्र स्थित धुरकरी बार्डर पर तीन शिफ्ट में सेक्टर अधिकारियों की ड्यूटी अनिवार्य रूप से क्रियाशील रहेंगी।
विज्ञापन

धुरकरी बार्डर पर अन्य प्रांतों, जिलों से जो प्रवासी श्रमिक, कामगार, नागरिक रोडवेज, प्राइवेट बसों से आते हैं, उन्हें क्रमवार सबसे पहले आश्रम पद्धति विद्यालय घोरावल पर ले जाया जायेगा। वीरमति महाविद्यालय में भी व्यवस्था होगी। तहसील दुद्धी के लिए मानक संचालन प्रक्रिया के तहत बभनी बार्डर पर तीन शिफ्ट में सेक्टर अधिकारियों की ड्यूटी अनिवार्य रूप से क्रियाशील रहेगी। यहां आने वालों को मां मैत्रायणी योगिनी इंटर कालेज व श्रीराम डिग्री कालेज में व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा सेंट लूईस इंटर कालेज में व्यवस्था है। शक्तिनगर बार्डर पर तीन शिफ्टों में सेक्टर अधिकारियों की तैनाती रहेगी। अवधूतराम डिग्री कालेज औड़ी, रामलखन शम्भूनाथ इंटर कालेज में श्रमिकों की व्यवस्था होगी। डीएम ने निर्देश दिया है कि आश्रय स्थल व ट्रांजिट प्वाइंट पर मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित की जाय और पर्याप्त मात्रा में राशन किट की उपलब्धता बनाये रखने के साथ ही सुबह व शाम में सात से आठ बजे के मध्य प्रवासी नागरिकों, मजदूरों को भरपेट भोजन कराया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें