फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने रोकवाया आंगनबाड़ी भवन का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। क्षेत्र के खजुरी गांव में मॉडल आंगनबाडी केंद्र के निर्माण शुरू होते ही उस पर ग्रहण लग गया। मुसहर बस्ती में हो रहे निर्माण को वन विभाग ने रोकवा दिया। वन विभाग का आरोप है कि जिस जमीन पर आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जा रहा है वह वन भूमि है। उसके निर्माण के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया गया है। बीडीओ रमाकांत सिंह ने बताया कि खजुरी ग्राम के मुसहर टोला में करीब साढ़े आठ लाख रुपये की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण शुरू हुआ है जिसकी स्वीकृति जिले से हुई है। निर्माण पर वन विभाग का हस्तक्षेप नही होना चाहिए। उधर वन क्षेत्राधिकारी रूप सिंह ने बताया कि वन विभाग की भूमि पर निर्माण बिना परमिशन हो रहा है। इसलिए निर्माण को रोका जा रहा है। ग्राम प्रधान दीपारानी ने बताया कि ब्लाक के अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्य में मनमानी की जा रही है। निर्माण में मुसहर बस्ती के मजदूरों को न लगाकर बाहरी मजदूरों को लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें