फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनांचल में गणतंत्रता दिवस आज, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में गणतंत्र दिवस की तैयारी पर तिरंगा झंडा की खरीदारी करती छात्राएं।
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में रविवार को गणतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह साढ़े आठ कलेक्ट्रेट में, सुबह नौ बजे पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया जाएगा। स्कूलों में सुह दस बजे तिरंगा फहराया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में मुख्य समारोह हो गया। यहां डीएम एस राजलिंगम झंडारोहण करेंगे और एसपी आशीष श्रीवास्तव के साथ परेड की सलामी लेंगे। अग्रिशमन विभाग द्वारा आसमान में बनाए जाने वाला तिरंगा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा। परेड की साथ ही आधुनिक संसाधनों, वज वाहनों से सुसज्जित जवानों की टोली भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। जिला प्रशासन की तरफ से शहीद पार्क परासी में कार्यक्रम के साथ ही शाम को नगरपालिका प्रेक्षागृह में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को भव्य बनाने के लिए पूर्व संध्या पर शनिवार देर रात तक तैयारियां होती रहीं। स्कूलों में पूरे दिन मार्च पास्ट, परेड, नृत्य, गीत का अभ्यास किया जाता रहा। पुलिस लाइंस चुर्क परिसर को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ जवानों ने परेड का रिहर्सल किया। इस दिन सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा। कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके आश्रितों के सम्मान का समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें