फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच राज्यों के विश्वविद्यालयों से मंगाई जाएगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अनामिका शुक्ला द्वारा फर्जी अभिलेखों पर नौकरी करने का मामला सामने आने के बाद शासन के निर्देेश पर जिले के भी कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में तैनात शिक्षकों और कर्मियों के मूल अभिलेखों की जांच तेज कर दी गई है। बुधवार को भी तीन सदस्यीय टीम अभिलेखों की जांच पड़ताल करने में जुटी रही। जांच के दौरान पता चला कि यूपी, बिहार समेत अन्य पांच राज्यों के कई विश्वविद्यालयों से शिक्षकों ने पढ़ाई की है। विश्वविद्यालयों से अंकपत्र आदि की सत्यापन रिपोर्ट मंगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला सह समन्यवक सह शिक्षा, घोरावल खंड शिक्षाधिकारी और राबर्ट्सगंज खंड शिक्षाधिकारी ने जिले के नौ कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में तैनात शिक्षकों समेत अन्य कर्मियों के अभिलेखों की जांच पड़ताल कर रिपोर्ट तैयार करना शुरू कर दिया है। बुधवार को टीम ने कई शिक्षकों और कर्मियों के मूल अभिलेखों के साथ उनके आधार नंबर, अंकपत्रों पर अंकित नाम आदि की गहनता से जांच की गई। जांच के दौरान किसने किस विद्यालय से पठन-पाठन किया है उसकी भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। अभी तक वीर बहादुर सिंह सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड के रांची व जम्मू विश्वविद्यालय से जारी प्रमाण पत्र का सत्यापन कराने की रिपोर्ट बनाई जा रही है। निर्धारित प्रारूप पर शिक्षकों का नाम, अनुक्रमांक, पूर्णांक, प्राप्त अंक, उत्तीर्ण वर्ष आदि भर कर संबंधित विश्वविद्यालयों को भेजा जाएगा। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि निर्धारित प्रारूप में शिक्षकों का नाम, अनुक्रमांक नंबर आदि संबंधित विश्वविद्यालयों को भेज कर सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद ही जांच पूर्ण होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें