म्योरपुर खेल मैदान पर चल रही अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें रेणुकूट की टीम ने लातेहार को 37 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
हिंडाल्को रेणुकूट के कप्तान जीएन सिंह ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 160 रन बनाया। गब्बर सिंह ने 46 और रंजीत ने 38 रन की पारी खेली।
लातेहार के गेंदबाजों में उज्ज्वल ने चार और रिजवान ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लातेहार की टीम 17 ओवर में 123 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। प्रियांशु ने 58 और अमन सोनी ने 36 रन की पारी खेली।
रेणुकूट के गेंदबाज विनय ने 10 रन देकर तीन, दीपुल तिवारी ने 23 रन देकर तीन विकेट और गब्बर सिंह ने 27 रन देकर दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संयुक्त रूप से विनय और गब्बर सिंह को दिया गया। मैच के निर्णायक की भूमिका में रंजीत जायसवाल और पंकज सिंह रहे। कमेंटेटर की भूमिका रितेश जायसवाल और विवेक शाही ने निभाई।