फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांध़ी व शास्त्री को याद कर लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्मदिवस मनाया गया। लोगों ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही आयोजित गोष्ठी में लोगों ने उनके मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। सभी लोगों ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष सुधाकर मिश्र एडवोकेट व पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक एडवोकेट ने गांधी जी व शास्त्री जी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। साथ ही सभी को मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प दिलाया। उक्त मौके पर राजेश पाठक एडवोकेट, विश्राम सिंह एडवोकेट, राधेश्याम मिश्रा, अशोक पाठक, ज्ञानेंद्र शरण, केशव चंद्र अग्रवाल, विजयकांत मालवीय, चंदन सिंह, द्वारिका प्रसाद, पारस नाथ, गुलाब चंद्र, राजेश यादव, श्याम आदि मौजूद रहे। उधर, सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में भी गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। एसबीए अध्यक्ष चंद्रप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट व पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पांडेय ने गोष्ठी में विचार व्यक्त किए। इस मौके पर प्रद्युम्न त्रिपाठी, श्रवण पांडेय, अजीत शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें