मामला कबाड़ की बड़ी मंडी कानपुर से जुड़ने पर इसे कबाड़ियों की करतूत माना जा रहा है। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्र ने जारी सूची पर कहा कि यह सब पुलिस कार्रवाई के बाद गुमराह करने की कोशिश है, ताकि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई रूक जाए। बताते चलें कि 20 मई को तय अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई में मुनीब गुप्ता के बड़े भाई राजाराम गुप्ता का निर्माण शामिल हैं।