दुद्धी। कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्राथमिक विद्यालयों में गांव के मजदूर असहायों के लिए चल रहे अन्नपूर्णा किचेन में प्रतिदिन भोजन करने वालों की सूचना नहीं देने पर कारण बीईओ ने कड़े कदम उठाते हुए संबंधित प्रभारियों का वेतन रोकने की संस्तुति की है। इससे ग्राम पंचायत अन्नपूर्णा किचेन प्रभारियों में हड़कंप मच गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के कारण ग्राम पंचायत स्तर पर अन्नपूर्णा किचेन स्थापित किया गया है। इसमें गांव के गरीब मजदूर भोजन करते हैं। सुबह और शाम भोजन करने वालों की सूचना प्रतिदिन प्रभारी अध्यापकों द्वारा दिया जाना है। लेकिन ब्लॉक क्षेत्र के 11 विद्यालयों के ग्राम पंचायत अन्नपूर्णा किचेन प्रभारियों ने भोजन करने वालों की सूचना नही दी है। जिस पर कार्रवाई करते हुए अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने की संस्तुति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से की गई है।
सूचना नही देने पर वेतन रोकने की संस्तुति करने वालों में प्राथमिक विद्यालय मझौली, प्राथमिक विद्यालय झारोकला ,प्राथमिक विद्यालय रहिलवाडी टोला करमडाड़, प्राथमिक विद्यालय कनकोडवा, प्राथमिक विद्यालय गुलालझरिया, प्राथमिक विद्यालय हीराचक, प्राथमिक विद्यालय फुलवार, प्राथमिक विद्यालय डुमरा, प्राथमिक विद्यालय हरपुरा द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय महुअरिया तथा प्राथमिक विद्यालय पनिकाटोला टेढ़ा शामिल है।