फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज स्टेशन पर उर्वरक की पहुंचेगी खेप

Sat, 10 Jan 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर जल्द ही उर्वरक की खेप पहुंचनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए शनिवार को डीएम के निर्देश पर जिलास्तरीय अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम ने राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


टीम ने उर्वरक रखने के लिए प्लेटफार्म समेत अन्य बिंदुओं की जांच की। जांच रिपोर्ट पर डीएम द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

उर्वरक की समस्या से किसानों को निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने गैर प्रांत और जिलों से खाद राबर्ट्सगंज मंगाने की व्यवस्था में जुट गया है।

राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर उर्वरक उतारने और रखने की व्यवस्था है या नहीं इसकी जांच शनिवार को डीएम के निर्देश पर इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश कुमार सिंह, जिला सहायक निबंधक सहकारिता पंकज श्रीवास्तव,

जिला कृषि अधिकारी राजीव भारती ने की। जांच टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि 20 से 30 जनवरी के बीच 13 से 14 सौ मिट्रिक टन खाद रेलवे मार्ग से राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें