फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति के फिर अध्यक्ष बने रवि, सचिव की जिम्मेदारी मनीष को

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति की बैठक शनिवार को श्री संकट मोचन मंदिर पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ संरक्षक चंद्रिका प्रसाद आढ़ती ने की। गत वर्ष की आय-व्यय पर चर्चा के बाद वर्तमान कार्यकारिणी को ही दोबारा नए वर्ष के लिए बहाल किया गया।
विज्ञापन

इसमें मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन को दी गयी। अध्यक्ष पद पर रवि जायसवाल एवं सचिव मनीष जायसवाल होंगे। संरक्षक मंडल में भोला प्रसाद, गणेश जौहरी, विष्णु अग्रहरि, देवेश मोहन, रामजी पांडेय, डॉ हर्षवर्धन प्रजापति, राकेश आजाद व रामनरेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष रविंद्रनाथ जायसवाल, सह कोषाध्यक्ष अनुरोध भोजवाल व नीतीश कसेरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता, रंजीत सेठ, राजेश कसेरा व जयप्रकाश मोती, उपाध्यक्ष पद संदीप गुप्ता, प्रियांशु अग्रहरि व सोनू जायसवाल, पूजा प्रभारी कल्याण मिश्रा, सह सचिव ऋषभ मिश्रा, धनंजय कुमार व कुंदन, विधिक सलाहकार राकेश श्रीवास्तव व विष्णुकांत तिवारी, लेखा परीक्षक पीयूष कसेरा होंगे। अध्यक्ष रवि जायसवाल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते इस वर्ष भी पूरी भव्यता के साथ पूरा के आयोजन का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें