फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कोटेदारों ने मांगा सरकारी कर्मचारी का दर्जा, कार्ड मर्ज करने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज दंडइत बाबा मंदिर परिसर में बैठक करते ऑल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डिलर्स के पदा​धिकारी
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित दंडईत बाबा परिसर में शुक्रवार को ऑल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर्स के बैनर तले कोटेदारों की बैठक हुई। इसमें जिले भर के कोटेदार शामिल हुए और राशन वितरण प्रणाली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कोटेदारों ने सरकार से उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने और समस्याओं का स्थाई समाधान करने की मांग की। बोरे की समस्या और 500 से कम यूनिट वाले राशन कार्डों के मर्ज किए जाने का भी विरोध किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता विनोद कुमार ने की। कोटेदारों ने आरोप लगाया कि उन्हें समय पर खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, इससे उपभोक्ताओं को वितरण प्रभावित हो रहा है। ई-पॉस मशीनों में तकनीकी खराबी, कमीशन में असमानता और प्रशासनिक दबाव जैसे मुद्दे भी प्रमुख रूप से उठाए गए। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती जिम्मेदारियों के बावजूद उन्हें उचित पारिश्रमिक नहीं मिल रहा, इससे आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगर जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए एक समिति का गठन किया गया, जो प्रशासन से वार्ता कर मुद्दों को उठाएगी। बैठक में नसीम अहमद, अजय कुमार, अरविंद, सुरेश, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें