फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कार्डधारकों को कोटे की दुकान चुनने की मिली छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के शहरी क्षेत्रों के 67 वितरण प्रणाली की दुकानों पर राशनकार्ड संचरण (पोर्टिबिलिटी ) व्यवस्था लागू की जाएगी। इस व्यवस्था के तहत कार्डधारक अपने नजदीकी या सुविधानुसार कोटे की दुकान से अनाज ले सकता है। दूसरे चरण में ग्रामीण इलाकों की दुकानों पर व्यवस्था लागू होगी। आपूर्ति विभाग योजना शुरू करने की रूपरेखा तैयार कर ली है।
विज्ञापन

बता दें कि राबर्ट्सगज , दुद्धी और घोरावल तहसील के शहरी इलाकों में 63 कोटे की दुकान एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 730 वितरण प्रणाली की दुकानें संचालित हो रही है। वर्तमान में करीब 324280 पात्र गृहस्थी कार्डधारक और 60558 अंत्योदय राशन कार्डधारक हैं। भाजपा सरकार ने कार्डधारकों की सुविधा और वितरण प्रणाली व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए कोटे की दुकानों पर राशनकार्ड संचरण (पोर्टिबिलिटी ) व्यवस्था लागू करने जा रही है। प्रथम चरण में अगस्त माह में शहरी इलाकों की सभी दुकानों पर इसकी शुरूआत करने की तैयारी है। इसके लिए तैयारियां करीब-करीब पूर्ण कर ली गई है। पोर्टिबिलिटी व्यवस्था लागू होने से कार्डधारक अपने सुविधानुसार किसी कोटे की दुकान पर जाकर दुकानदार को राशनकार्ड दिखाकर और ई-पॉश मशीन में अंगुठा लगाकर अनाज ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें